तेरा वैभव अमर रहे मां हम दिन चार रहें न रहें

कभी विश्व गुरु रहे भारत की धर्म संस्कृति की पताका, विश्व के कल्याण हेतू पुनः नभ में फहराये कभी श्रापित हनुमान अपनी शक्तिओं का विस्मरण कर चुके थे, जामवंत जी के स्मरण कराने पर वे राक्षसी शक्तियों को परास्त करते हैंआज अपनी संस्कृति, परम्पराएँ, इतिहास, शक्तियों व क्षमताओं को विस्मृत व कलंकित करते इस समाज को विश्व कल्याणार्थ राह दिखायेगा युग दर्पण सार्थक और सटीक जानकारी का दर्पण तिलक (निस्संकोच ब्लॉग पर टिप्पणी/अनुसरण/निशुल्क सदस्यता व yugdarpan पर इमेल/चैट करें, संपर्कसूत्र-तिलक संपादक युगदर्पण मीडिया समूह YDMS 09911111611, 9999777358.

what's App no 9971065525


DD-Live YDMS दूरदर्पण विविध राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय विषयों पर दो दर्जन प्ले-सूची

https://www.youtube.com/channel/UCHK9opMlYUfj0yTI6XovOFg एवं


YDMS चर्चा समूह

बिकाऊ मीडिया -व हमारा भविष्य

: : : क्या आप मानते हैं कि अपराध का महिमामंडन करते अश्लील, नकारात्मक 40 पृष्ठ के रद्दी समाचार; जिन्हे शीर्षक देख रद्दी में डाला जाता है। हमारी सोच, पठनीयता, चरित्र, चिंतन सहित भविष्य को नकारात्मकता देते हैं। फिर उसे केवल इसलिए लिया जाये, कि 40 पृष्ठ की रद्दी से क्रय मूल्य निकल आयेगा ? कभी इसका विचार किया है कि यह सब इस देश या हमारा अपना भविष्य रद्दी करता है? इसका एक ही विकल्प -सार्थक, सटीक, सुघड़, सुस्पष्ट व सकारात्मक राष्ट्रवादी मीडिया, YDMS, आइयें, इस के लिये संकल्प लें: शर्मनिरपेक्ष मैकालेवादी बिकाऊ मीडिया द्वारा समाज को भटकने से रोकें; जागते रहो, जगाते रहो।।: : नकारात्मक मीडिया के सकारात्मक विकल्प का सार्थक संकल्प - (विविध विषयों के 28 ब्लाग, 5 चेनल व अन्य सूत्र) की एक वैश्विक पहचान है। आप चाहें तो आप भी बन सकते हैं, इसके समर्थक, योगदानकर्ता, प्रचारक,Be a member -Supporter, contributor, promotional Team, युगदर्पण मीडिया समूह संपादक - तिलक.धन्यवाद YDMS. 9911111611: :

Monday, February 8, 2016

अब आध्यात्मिक संदेश विस्तार भी: अमित शाह

अब आध्यात्मिक संदेश विस्तार भी: अमित शाह 
(वृंदावन )
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बताया कि नरेन्द्र मोदी नीत केंद्र सरकार मात्र देश का भौतिक विकास ही नहीं करेगी, अपितु भारत के आध्यात्मिक संदेश को भी विश्व में फैलाएगी। शाह ने यहां शांति सेवाधाम द्वारा स्थापित प्रिया कांतजू मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर कहा, ‘‘देश की राजनीति वर्षों से मिथक के रास्ते पर चलकर ऐसी हो गयी थी कि धर्म से अंतर पैदा गया था, किन्तु मोदीजी ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने पद के लिए नामित होने के बाद काशी जाकर गंगा आरती की।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘पहली बार देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो गंगा को निर्मल, अविरल बनाने की चाह रखता है। सरकार ने देश की संस्कृति और सनातन धर्म के चिह्नों को संरक्षित करने की पहल की है।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहली बार संयुक्त राष्ट्र में योग का महत्व समझाकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा, जिसे विश्व के 170 देशों ने स्वीकार किया। शाह ने आगे कहा कि विश्व भर में अलग अलग प्रकार से जीवन बिताने के रास्ते जब रूक जाते हैं, तब विश्व भर की दृष्टि सनातन धर्म और संस्कृति पर टिकती है। उन्होंने गीता के सार को आत्मसात करने की बात कहते हुए कहा, ‘‘इस बृजभूमि ने ऐसे व्यक्ति को जन्म दिया जिसने विश्व को गीता दी। श्रीकृष्ण के जीवन को समझकर उसके सार को ग्रहण करें, तो कोई संकट नहीं आएगा।’’
शाह ने कहा, ‘‘मैं दिल्ली में रहता हूं किन्तु मूलत: गुजरात से हूं। गुजरात और वृंदावन के बीच कभी ना टूटने वाला नाता श्रीकृष्ण ने बनाया है और इससे मुझे सदा यहां आकर काम करने की प्रेरणा मिलती है।’’ इस अवसर पर विश्व शांति धर्मार्थ न्यास के अध्यक्ष देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने उनसे वृदांवन में यमुना को लाने, देश में गोहत्या पर रोक लगाने और अंग्रेजी माध्यम में स्कूलों की संस्कृति बंद करने की मांग की।

इस पर भाजपा अध्यक्ष ने प्रत्यक्ष उत्तर ना देते हुए कहा, ‘‘जो आपकी भावना है, वही मेरी भी है। भाजपा सरकारें इसी रास्ते पर चली हैं और चलती रहेंगी। जनता का जितना आशीर्वाद मिलेगा, गति उतनी ही तेज होगी।’’ इस अवसर पर कबीना मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा, ‘‘आज पूरा विश्व भौतिकी की ओर अग्रसर है और मानवता को शांति के पथ पर मात्र हिन्दू संस्कृति और सनातन धर्म ले जा सकते हैं।’’ समारोह में हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, मध्य प्रदेश की कबीना मंत्री माया सिंह, छत्तीसगढ़ के कबीना मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मथुरा की सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी, भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार उपस्थित थे।
कभी विश्व गुरु रहे भारत की, धर्म संस्कृति की पताका;
विश्व के कल्याण हेतू पुनः नभ में फहराये | - तिलक